फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गली-गली दबिश, अपराधियों में मचा हड़कंप
महिला अपराधों और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को 27 जुलाई 2025 को बड़ी सफलता मिली। रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन दक्षिण पुलिस टीम ने चार वारंटी अपराधियों को उनके ठिकानों से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी विभिन्न संगीन धाराओं व सट्टा एक्ट के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे।