फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस व एन्टी ऑटोथैफ्ट टीम ने भट्टे से बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक व मास्टर चाबी बरामद
थाना उत्तर पुलिस व एन्टी ऑटोथैफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का रविवार दोपहर सवा दो बजे क़रीबन सफल खुलासा कर दिया है। टीम ने सनक सिंह के भट्टे से दो अभियुक्तों भूरी सिंह पुत्र नेमीचंद निषाद निवासी धौलपुर, राजस्थान तथा नरेन्द्र पुत्र राजबहादुर निवासी आगरा को गिरफ्तार किया है।