फिरोज़ाबाद: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अमित को POCSO एक्ट में फरार होने पर दक्षिण पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना दक्षिण पुलिस ने POCSO एक्ट में वांछित आरोपी अमित पुत्र शैलेन्द्र (निवासी जाफराबाद, थाना मक्खनपुर) को रविवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन जैन मंदिर चौराहा से गिरफ्तार किया। 24 अप्रैल 2025 को लापता हुई नाबालिग को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया।