फिरोज़ाबाद: तमंचा और चोरी का मोबाइल संग सादान की गिरफ्तारी, रेलवे लाइन किनारे दक्षिण पुलिस का बड़ा खुलासा
थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर रेलवे लाइन के किनारे से एक शातिर अभियुक्त सादान पुत्र मरहूम सकील निवासी जाटवपुरी चौराहा गली नम्बर 16 थाना रामगढ को रविवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक चोरी का वीवो V50 मोबाइल और एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।