नईसराय: नई सराय का नवीन थाना भवन, दो साल से पुलिस स्टाफ की राह देख रहा
नई सराय कस्बे के डुगासरा रोड़ पर तहसील के पास लगभग दो साल पहले बनाए गए नवीन थाना भवन को आज भी पुलिस का इंतजार है। बताते हैं कि, थाना भवन की दो बार रंगाई पुताई सहित मरम्मत संबंधी अन्य कार्य हो चुके हैं बावजूद इसके नई सराय थाना पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। वर्तमान समय में नई सराय थाना मुगल काल में बनाई गई एक गड़ी में संचालित हो रहा है।