Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

हिंदू युवा मंच शंकरगढ़ के द्वारा एसडीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपा गया

2.6k views | Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2021

MORE NEWS

बलरामपुर! एक सप्ताह में पूरी होगी किसानों की फार्मर आईडी, डीएम ने दिए अभियान चलाने के निर्देश...

ग्राम पंचायतवार होगी मॉनिटरिंग, एटीएम-बीटीएम और टीएलसी को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी

#बलरामपुर, 11 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी कृषकों की फार्मर आईडी (Farmer ID) बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायतवार कराए जा रहे फार्मर आईडी निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने शेष कार्य को एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के एटीएम (असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर), बीटीएम (ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर) एवं टीएलसी द्वारा आवंटित ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से अब तक बनाई गई फार्मर आईडी और लंबित कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाए।
डीएम ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम किया जाए। एटीएम, बीटीएम एवं टीएलसी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से किसानों से संपर्क स्थापित करें और लंबित फार्मर आईडी का कार्य तेजी से पूरा कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा के बाद किसी भी स्तर पर कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर आईडी किसानों से संबंधित विवरण को व्यवस्थित और डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि एवं कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता, पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने उपनिदेशक कृषि को ग्राम पंचायतवार एवं विकासखंडवार प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में फार्मर आईडी का कार्य अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य पूरा कराने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, उपनिदेशक कृषि श्री श्याम नारायण राम सहित कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम, टीएलसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

#balrampur  #dmbalrampur

बलरामपुर! एक सप्ताह में पूरी होगी किसानों की फार्मर आईडी, डीएम ने दिए अभियान चलाने के निर्देश... ग्राम पंचायतवार होगी मॉनिटरिंग, एटीएम-बीटीएम और टीएलसी को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी #बलरामपुर, 11 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी कृषकों की फार्मर आईडी (Farmer ID) बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायतवार कराए जा रहे फार्मर आईडी निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने शेष कार्य को एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के एटीएम (असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर), बीटीएम (ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर) एवं टीएलसी द्वारा आवंटित ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से अब तक बनाई गई फार्मर आईडी और लंबित कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाए। डीएम ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना तैयार कर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम किया जाए। एटीएम, बीटीएम एवं टीएलसी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से किसानों से संपर्क स्थापित करें और लंबित फार्मर आईडी का कार्य तेजी से पूरा कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा के बाद किसी भी स्तर पर कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर आईडी किसानों से संबंधित विवरण को व्यवस्थित और डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि एवं कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता, पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपनिदेशक कृषि को ग्राम पंचायतवार एवं विकासखंडवार प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में फार्मर आईडी का कार्य अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य पूरा कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, उपनिदेशक कृषि श्री श्याम नारायण राम सहित कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम, टीएलसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #balrampur #dmbalrampur

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026

#बलरामपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम, मेडिकल संचालकों को दिलाई शपथ...

केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक में सख्त निर्देश, नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की अपील

#बलरामपुर। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने थाना परिसर में बलरामपुर नगर के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मेडिकल संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में पुलिस ने मेडिकल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं का अवैध क्रय-विक्रय न किया जाए। यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा ऐसी गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव समाज और विशेषकर युवाओं पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल संचालक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में पुलिस का सहयोग करें और आमजन को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान मौजूद केमिस्ट, ड्रगिस्ट एवं मेडिकल संचालकों को नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
बलरामपुर पुलिस का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ही सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

#baltampur #balrampurpolic

#बलरामपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम, मेडिकल संचालकों को दिलाई शपथ... केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक में सख्त निर्देश, नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की अपील #बलरामपुर। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने थाना परिसर में बलरामपुर नगर के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मेडिकल संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस ने मेडिकल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं का अवैध क्रय-विक्रय न किया जाए। यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा ऐसी गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव समाज और विशेषकर युवाओं पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल संचालक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में पुलिस का सहयोग करें और आमजन को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान मौजूद केमिस्ट, ड्रगिस्ट एवं मेडिकल संचालकों को नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। बलरामपुर पुलिस का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ही सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। #baltampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026

#बलरामपुर! डीएम का शिवपुरा सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी और दवा स्टोर का लिया जायजा; लेबर रूम के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
#बलरामपुर, 11 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक पहुंचे डीएम ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते हुए मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम और दवा स्टोर का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिले। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम ने विशेष जोर देते हुए लेबर रूम के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
दवा स्टोर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध दवाओं और उनके भंडारण की व्यवस्था देखी। उन्होंने आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान दवाओं के लिए भटकना न पड़े।
सीसी रोड से जुड़ेगा अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों और तीमारदारों की आवागमन सुविधा बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग से सीएचसी को सीसी रोड के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण इकाई है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. ए.के. शुक्ला, एमओआईसी सुजीत पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

#balrampur #dmbalrampur

#बलरामपुर! डीएम का शिवपुरा सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी और दवा स्टोर का लिया जायजा; लेबर रूम के सुदृढ़ीकरण के निर्देश #बलरामपुर, 11 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक पहुंचे डीएम ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते हुए मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम और दवा स्टोर का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिले। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम ने विशेष जोर देते हुए लेबर रूम के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। दवा स्टोर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध दवाओं और उनके भंडारण की व्यवस्था देखी। उन्होंने आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान दवाओं के लिए भटकना न पड़े। सीसी रोड से जुड़ेगा अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों और तीमारदारों की आवागमन सुविधा बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग से सीएचसी को सीसी रोड के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण इकाई है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ. ए.के. शुक्ला, एमओआईसी सुजीत पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। #balrampur #dmbalrampur

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026

सदर विधायक पलटूराम ने विभिन्न मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, देश के वीर शहीदों को किया नमन

बलरामपुर। आज 11 अगस्त 2026 को बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। सदर विधायक पलटूराम ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

सदर विधानसभा क्षेत्र के गुमड़ी मंडल, श्रीदत्तगंज मंडल और गौरा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्राओं में विधायक पलटूराम शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक पलटूराम ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। लहराता हुआ तिरंगा हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल संयोजक, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्राओं के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

सदर विधायक पलटूराम ने विभिन्न मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, देश के वीर शहीदों को किया नमन बलरामपुर। आज 11 अगस्त 2026 को बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। सदर विधायक पलटूराम ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर शहीदों को नमन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के गुमड़ी मंडल, श्रीदत्तगंज मंडल और गौरा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्राओं में विधायक पलटूराम शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर विधायक पलटूराम ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। लहराता हुआ तिरंगा हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल संयोजक, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्राओं के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026

चार साल बाद खत्म हुआ इंतजार: मां की आंखों का खोया सितारा फिर लौटा घर

10 साल की उम्र में घर से निकला था मासूम, गोंडा में बदली पहचान... तुलसीपुर पुलिस की मेहनत से फिर मिला परिवार

बलरामपुर। चार साल पहले मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय मासूम फिर कभी वापस नहीं लौटा। पति को पहले ही खो चुकी मां रहीमा के लिए बेटे की तलाश जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। दिन गुजरते गए, साल बदलते गए, लेकिन मां की आंखें बेटे की राह देखती रहीं।

फिर 10 अगस्त 2026 को चार साल से चली आ रही इस कहानी का सुखद अंत हुआ। तुलसीपुर पुलिस ने गोंडा के सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया। पहचान होने के बाद जब मां को उसका बेटा मिला तो वर्षों से आंखों में ठहरा इंतजार जैसे आंसुओं में बह निकला।

मां की डांट के बाद निकला था घर से

मामला वर्ष 2022 का है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार बैरागीपुरवा निवासी रहीमा का 10 वर्षीय बेटा घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि मां की डांट के बाद बच्चा घर से निकल गया था और तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोंडा पहुंच गया।

गोंडा रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान पर वह रोता हुआ मिला। वहां रहने वाली एक विधवा महिला ने बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाल लिया और उसका नाम आशीष रख दिया।

नाम बदला, पहचान बदली... लेकिन पुलिस ने तलाश नहीं छोड़ी

इधर बलरामपुर में मां अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटकती रही। पुलिस ने गुमशुदगी के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा सहित कई जिलों में बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं।

डीसीआरबी से संपर्क करने के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ को भी बच्चे की तलाश के संबंध में पत्राचार किया गया।

चार साल बाद तस्वीर साफ हुई

लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस को सुराग मिला। 10 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बच्चे की पहचान मुकदमे से संबंधित गुमशुदा बालक के रूप में की। परिजनों ने भी उसकी पहचान कर ली।

चार साल बाद मां-बेटे का हुआ मिलन

पति की मृत्यु के बाद बेटे की तलाश में जुटी रहीमा के लिए यह पल किसी फिल्म के भावुक क्लाइमेक्स से कम नहीं था। जिस बेटे के लौटने की उम्मीद में चार साल बीत गए, वह आखिरकार उसकी आंखों के सामने था।

चार साल का इंतजार, अनगिनत तलाश और पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद मां को उसका बेटा वापस मिल गया।

बरामद बालक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रत्नेश कुमार, अजय सिंह, उमेश कुमार, अवधेश तथा महिला कांस्टेबल अदिति पटेल की टीम ने बच्चे की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चार साल बाद खत्म हुआ इंतजार: मां की आंखों का खोया सितारा फिर लौटा घर 10 साल की उम्र में घर से निकला था मासूम, गोंडा में बदली पहचान... तुलसीपुर पुलिस की मेहनत से फिर मिला परिवार बलरामपुर। चार साल पहले मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय मासूम फिर कभी वापस नहीं लौटा। पति को पहले ही खो चुकी मां रहीमा के लिए बेटे की तलाश जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। दिन गुजरते गए, साल बदलते गए, लेकिन मां की आंखें बेटे की राह देखती रहीं। फिर 10 अगस्त 2026 को चार साल से चली आ रही इस कहानी का सुखद अंत हुआ। तुलसीपुर पुलिस ने गोंडा के सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया। पहचान होने के बाद जब मां को उसका बेटा मिला तो वर्षों से आंखों में ठहरा इंतजार जैसे आंसुओं में बह निकला। मां की डांट के बाद निकला था घर से मामला वर्ष 2022 का है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार बैरागीपुरवा निवासी रहीमा का 10 वर्षीय बेटा घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि मां की डांट के बाद बच्चा घर से निकल गया था और तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोंडा पहुंच गया। गोंडा रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान पर वह रोता हुआ मिला। वहां रहने वाली एक विधवा महिला ने बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाल लिया और उसका नाम आशीष रख दिया। नाम बदला, पहचान बदली... लेकिन पुलिस ने तलाश नहीं छोड़ी इधर बलरामपुर में मां अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटकती रही। पुलिस ने गुमशुदगी के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा सहित कई जिलों में बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं। डीसीआरबी से संपर्क करने के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ को भी बच्चे की तलाश के संबंध में पत्राचार किया गया। चार साल बाद तस्वीर साफ हुई लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस को सुराग मिला। 10 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे की पहचान मुकदमे से संबंधित गुमशुदा बालक के रूप में की। परिजनों ने भी उसकी पहचान कर ली। चार साल बाद मां-बेटे का हुआ मिलन पति की मृत्यु के बाद बेटे की तलाश में जुटी रहीमा के लिए यह पल किसी फिल्म के भावुक क्लाइमेक्स से कम नहीं था। जिस बेटे के लौटने की उम्मीद में चार साल बीत गए, वह आखिरकार उसकी आंखों के सामने था। चार साल का इंतजार, अनगिनत तलाश और पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद मां को उसका बेटा वापस मिल गया। बरामद बालक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बरामदगी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रत्नेश कुमार, अजय सिंह, उमेश कुमार, अवधेश तथा महिला कांस्टेबल अदिति पटेल की टीम ने बच्चे की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Balrampur, Balrampur | Aug 11, 2026