दमोह: उपभोक्ता की बिजली काटने पर बिफरे कलेक्टर, बिजली कंपनी के अफसरों को लगाई फटकार
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और बिजली कंपनी के अधिकारियों के बीच नोकझोंक हो गई. विवाद एक उपभोक्ता के घर की कटी बिजली को तुरंत जोड़ने के निर्देश पर शुरू हुआ.