घाटीगांव: सिल्हा गांव में जातिगत गालियां देकर मारपीट, 2 आरोपियों पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
बेलगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्हा में जातिगत गालियां देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस द्वारा दी गई।