घाटमपुर: शेखवाडा वार्ड में युवक का सिर डंडे से फोड़ा, मुकदमा हुआ दर्ज
घाटमपुर थाना क्षेत्र के शेखवाडा वार्ड में इमामबाड़े की सजावट को लेकर हुए विवाद पर पड़ोसी ने डंडा मार कर एक युवक का सिर फोड़ दिया।थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि घायल के मौसी के लड़के हमीद ने पुलिस को तहरीर दी थी जिस पर जांच के बाद अतीक उर्फ बौरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।