घाटमपुर: 12 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी रमईपुर में प्रस्तावित मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना
रमईपुर में वर्ष 2013 से प्रस्तावित मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना 12 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। वर्ष 2026 में परियोजना के पूर्ण होने का समय निर्धारित था।मेगा लेदर क्लस्टर यूपी लिमिटेड के निदेशक अशरफ रिजवान ने बुधवार सुबह 10बजे बताया नई स्कीम के तहत डीपीटीआई को पत्र लिखा है।अगस्त माह तक शेष जमीन खरीद ली जाएगी।जल्द ही मेगा लेदर क्लस्टर की स्थापना होगी।