रेऊना थाना क्षेत्र के कटरी गांव में खाना बनाते समय किशोरी झुलस गई। थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 7:00 बजे बताया मंगलवार देर रात किशोरी झुलसी थी।परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया है।