घाटमपुर: घाटमपुर का शातिर अपराधी 3 महीने के लिए जिलाबदर किया गया
घाटमपुर के शातिर अपराधी दीपक तिवारी को 3 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बुधवार रात 10:00 बजे बताया आछी मोहाल कस्बा का रहने वाला 25 वर्षीय दीपक तिवारी शातिर अपराधी है।दीपक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दो मुकदमे पंजीकृत हैं।जिसके चलते 3 महीने के लिए जिलाबदर किया गया है।शातिर अब 3 महीने तक जिले में नहीं रह सकेगा।