घाटमपुर: आनुपूर बरीपाल में बाइक से जा रहे बुजुर्ग को सांड ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
सजेती के आनुपुर बरीपाल में बाइक से जा रहे 57 वर्ष के बुजुर्ग रामलखन को सांड ने टक्कर मार दी थी।दुर्घटना में रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इसके बाद घायल बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 1 बजे बताया उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। 2 महीने पहले बुजुर्ग के बेटे की भी मौत हो चुकी है।