श्री मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार सरकार के द्वारा आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव के साथ मोतिहारी स्थित मंगल सेमिनरी (प्लस टू) विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में संचालित वर्ग कक्ष, आईसीटी लैब ,आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला एवं आईआईटी- jee- नीट क्लास के संचालन की बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से भी इंटरेक्ट किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक टूल्स उपलब्ध करा रही है। उनके द्वारा शिक्षा से जुड़े सभी महानुभावों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपने अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करने संबंधी निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी,प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगल सेमिनरी प्लस टू विद्यालय एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
7 views | East Champaran, Bihar | Sep 11, 2026