मसूरी में आंदोलकनकारिओ के सम्मान के नाम अपमान, स्थापना दिवस का कार्यक्रम को बताया खानापूर्ति
मसूरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष पर जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को लेकर कुछ राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्मान के बजाय आंदोलनकारियों का अपमान बताते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर भव्य आयोजन होना चाहिए था, लेकिन नगर पालिका सभागार में छोटा-सा कार्यक्रम कर महज खानापूर्ति की गई।
टांदोलनकारी अधिवक्ता मनोज षैली और देवी गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य कई शहीदों की शहादत और आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष के बाद मिला है। ऐसे में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी आंदोलनकारियों, शहीद परिवारों और युवा पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, ताकि नई पीढ़ी राज्य आंदोलन के इतिहास और बलिदान से परिचित हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कई आंदोलनकारियों को कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। वहीं, जिन्हें सम्मानित किया गया, उन्हें केवल माला पहनाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि सम्मान के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाना चाहिए था। आंदोलनकारियों ने कहा कि मसूरी का राज्य आंदोलन में विशेष योगदान रहा है, इसलिए यहां स्थापना दिवस का आयोजन और अधिक गरिमापूर्ण तरीके से होना चाहिए था।उन्होंने जिला प्रशासन, नगर पालिका और राज्य सरकार से भविष्य में सभी आंदोलनकारियों व शहीद परिवारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने तथा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि शहीदों की कुर्बानी और आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद करने का अवसर है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Nov 10, 2026