हरिद्वार: मकर संक्रांति के चलते शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, रानीपुर में पुलिस ने ऑटो टैक्सी संचालकों को दी जानकारी
मकर संक्रांति पर्व के चलते शहर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरकीपौड़ी और आसपास के इलाके में पूरी तरह से जीरो जोन लागू कर दिया गया है, वहीं पर्व की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया है। सोमवार शाम 4 बजे करीब रानीपुर में पुलिस ने ऑटो टैक्सी संचालकों को मकर संक्रांति के पर्व पर लागू हुए ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी