हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर जटवाड़ा पुल के पास दशहरा ग्राउंड में 105 पेटी चाईनीज मांझा को ज्वालापुर पुलिस ने किया आग के हवाले
पिछले 10 दिनों में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में कई स्थानों से बरामद किए गए 105 पेटी चाईनीज मांझे को नष्ट किया गया। CJM कोर्ट के निर्देश पर सोमवार दोपहर 3 बजे करीब जटवाड़ा पुल के पास दशहरा ग्राउंड में तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी मांझे को आग लगा दी गई। पुलिस ने एक बार फिर चाईनीज मांझा बेचने वालों को कड़ी चेतवानी दी।