हरिद्वार: बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में दवा फैक्ट्री में ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, दवाएं बिना मानक के बन रही थीं
बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा फैक्ट्री में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती में सोमवार शाम 4 बजे करीब छापेमारी की कार्रवाई करी। अचानक छापेमारी से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने यहां मानकों के विपरीत बनते हुए दवाएं पाईं। मौके पर खराब रॉ मैटीरियल और पैकेजिंग में अनियमितता से नाराज ड्रग इंस्पेक्टर ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।