हरिद्वार: जिला निर्वाचन आयोग ने बिना अनुमति राजनैतिक दलों की डिबेट करने वाले सोशल मीडिया ग्रुप संचालकों को दी चेतावनी
नगर निकाय चुनाव के दौरान बिना अनुमति के राजनीतिक दलों की डिबेट करने वाले सोशल मीडिया ग्रुप संचालकों को DM ने चेतावनी दी है। बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी DM कर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि इन डिबेट से कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है और गाईड लाइन पालन ना करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना विभाग ने सोमवार दोपहर 12 बजे जारी विज्ञप्ति में ये जानकारी दी।