हरिद्वार: जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में चल रहे मुकदमे के 2 वारंटियों को बहादराबाद पुलिस ने दौलतपुर से किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने दौलतपुर से 2 वारंटी गिरफ्तार किए हैं। दोनों के खिलाफ रौशनाबाद स्थित कोर्ट में IPC की धारा 147,148,188 समेत कई धाराओं में मुकदमा चल रहा है। सोमवार शाम 5 बजे करीब जारी प्रेस विज्ञप्ति में बहादराबाद पुलिस ने बताया कि वारंटी सुनील और अशोक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। दोनों पर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा चल रहा है।