हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर चार वारंटियों को दबोचा, न्यायालय से थे वांछित
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए फरार और वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए है। इसी क्रम में श्यामपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाया और अलग अलग क्षेत्रों से चार वारंटी गिरफ्तार किए। आरोपियों के नाम महेंद्र, पंकज, राहुल और बलदेव हैं। चारों आरोपी न्यायालय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सबको गिरफ्तार किया।