बहादुरपुर: कस्बा बहादुरपुर में खाद सुरक्षा अधिकारी लीना नायक ने सैंपल के नमूने लिए
अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक द्वारा नायब तहसीलदार बहादुरपुर अशोक गौतम के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन की टीम के साथ बहादुरपुर स्थित बीसी स्वीट्स एवं नमकीन से मावा बाटी तथा सोहन पपड़ी का नमूना एवं अज्जू रेस्टोरेंट से मावा बर्फी का नमूना लिया जाकर जांच हेतु भेजे गए ।