बहादुरपुर: ग्राम अथाईखेड़ा में 16 वर्षीय किशोर के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम अथाईखेड़ा निवासी 16 वर्षीय नीलेश कोरी पुत्र मूलचंद कोरी ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम में उसके घर के सामने 11 अक्टूबर की रात 11 बजे उसके साथ ग्राम के ही अरविंद केवट,मलखान केवट,अंकित केवट ने अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।