बहादुरपुर: बहादुरपुर में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन, मुंगावली विधायक और अशोकनगर कलेक्टर ने किया
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने शनिवार की शाम 4 बजे संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुंगावली एसडीएम आर बी सिंडोस्कर बहादुरपुर तहसीलदार आनंद जैन,नायब तहसीलदार सुरेश राठौर सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।