बहादुरपुर: कलेक्टर के निर्देश पर अथाईखेडा की गौशाला भूमि को करवाया गया अतिक्रमण से मुक्त
अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में एंटी भू माफिया के तहत मुंगावली एसडीएम आर.बी.सिण्डोस्कर के निर्देशन में तहसील बहादुरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अथाईखेडा की गौशाला की भूमि हनुमंत सिंह पुत्र लालसिंह से 1.914 हेक्टयर एवं पप्पू पुत्र कोमल अहिरवार से 0.627 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।