बहादुरपुर: ग्राम कानीखेड़ी में वाहन पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में 34 वर्षीय लखन पुत्र पीतम आदिवासी निवासी ग्राम डग पिपरी थाना रन्नौद जिला शिवपुरी ने बुधवार की शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई की 30 मार्च की शाम 6 बजे ग्राम कानीखेड़ी वाहन पार्किंग से कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP33-ZC 9623 को चोरी कर ले गया है। बहादुरपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।