Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

विदिशा में भोजन की थाली पर बरसीं लाठियां: मानव सेवा न्यास में बुजुर्गों और दिव्यांगों पर लाठी डंडों से हमला CCTV में कैद हुई मानवता को शर्मनाक करने वाली वारदात विदिशा। पुराने जिला अस्पताल के सामने संचालित मानव सेवा न्यास में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जिस स्थान पर रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क व सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है, वहीं एक युवक ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भोजन कर रहे बुजुर्गों और दिव्यांगों पर हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में नीली शर्ट पहने युवक को बिना किसी उकसावे के भोजन कर रहे लोगों पर डंडे बरसाते देखा जा सकता है। सेवा स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर मौजूद लोगों द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही एवं वृद्ध जनों की सुरक्षा की मांग की गई है।

Damoh, Damoh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

राज्यमंत्री लखन पटेल के गृह क्षेत्र पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 के मुक्तिधाम में टीन शेड से अछूते रहवासी

तेज बारिश के बीच टीन शेड न होने पर वार्ड वासियों ने लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर कराया वृद्ध का अंतिम संस्कार; वीडियो वायरल

दमोह जिले के पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में रविवार को बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। तेज बारिश के बीच स्थायी टीन शेड नहीं होने से वार्डवासियों को टीन और तिरपाल लगाकर 90 वर्षीय पूरन अहिरवार का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह पूरन अहिरवार का निधन हुआ था। दोपहर में परिजन और वार्डवासी अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर वार्ड पार्षद हरप्रसाद अहिरवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टीन और तिरपाल लगाकर अस्थायी छत तैयार की। इसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।

पार्षद के अनुसार मुक्तिधाम का उपयोग करीब तीन वार्डों के लोग करते हैं और यहां लगभग 40 वर्षों से अंतिम संस्कार हो रहे हैं। टीन शेड के लिए नगर परिषद को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। कुछ दिन पहले चौरई में ऐसी ही घटना के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बिना शेड वाले मुक्तिधामों को चिन्हित कर टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पथरिया में व्यवस्था नहीं सुधरी।

एसडीएम निकेत चौरसिया ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को नगर पंचायत अधिकारियों से चर्चा कर पता कराया जाएगा कि शेड क्यों नहीं बना और जमीन संबंधी कोई विवाद तो नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है। बता दें कि यह राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल का ग्रह क्षेत्र है। जहां वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टीन लगाकर अंतिम संस्कार कराने पर मजबूर है, हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद जल्द ही वार्ड वासियों ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से स्थल निरीक्षण कर टीन शेड निर्माण कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

Lakhan Patel 
Collector Office Damoh

राज्यमंत्री लखन पटेल के गृह क्षेत्र पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 के मुक्तिधाम में टीन शेड से अछूते रहवासी तेज बारिश के बीच टीन शेड न होने पर वार्ड वासियों ने लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर कराया वृद्ध का अंतिम संस्कार; वीडियो वायरल दमोह जिले के पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में रविवार को बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। तेज बारिश के बीच स्थायी टीन शेड नहीं होने से वार्डवासियों को टीन और तिरपाल लगाकर 90 वर्षीय पूरन अहिरवार का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह पूरन अहिरवार का निधन हुआ था। दोपहर में परिजन और वार्डवासी अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर वार्ड पार्षद हरप्रसाद अहिरवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टीन और तिरपाल लगाकर अस्थायी छत तैयार की। इसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। पार्षद के अनुसार मुक्तिधाम का उपयोग करीब तीन वार्डों के लोग करते हैं और यहां लगभग 40 वर्षों से अंतिम संस्कार हो रहे हैं। टीन शेड के लिए नगर परिषद को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। कुछ दिन पहले चौरई में ऐसी ही घटना के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बिना शेड वाले मुक्तिधामों को चिन्हित कर टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पथरिया में व्यवस्था नहीं सुधरी। एसडीएम निकेत चौरसिया ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को नगर पंचायत अधिकारियों से चर्चा कर पता कराया जाएगा कि शेड क्यों नहीं बना और जमीन संबंधी कोई विवाद तो नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है। बता दें कि यह राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल का ग्रह क्षेत्र है। जहां वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टीन लगाकर अंतिम संस्कार कराने पर मजबूर है, हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद जल्द ही वार्ड वासियों ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से स्थल निरीक्षण कर टीन शेड निर्माण कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। Lakhan Patel Collector Office Damoh

Damoh, Damoh | Aug 9, 2026

सागर के मकरोनिया स्थित गुड़ा फाटक पर पटरी में फंसा ट्रक, QRF जवानों ने समय रहते हटाया, टला बड़ा रेल हादसा

सागर। मकरोनिया क्षेत्र के गुड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रक अचानक रेलवे पटरी के बीच फंसकर बंद हो गया। इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेनों के सिग्नल ग्रीन होने की जानकारी सामने आई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 10वीं बटालियन एसएएफ की क्यूआरएफ कंपनी के जवान बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। फाटक के पास ट्रक को पटरी के बीच फंसा देखकर जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से अलग किया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जवानों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। गुड़ा फाटक क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी जारी है, जिसे यातायात

सागर के मकरोनिया स्थित गुड़ा फाटक पर पटरी में फंसा ट्रक, QRF जवानों ने समय रहते हटाया, टला बड़ा रेल हादसा सागर। मकरोनिया क्षेत्र के गुड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रक अचानक रेलवे पटरी के बीच फंसकर बंद हो गया। इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेनों के सिग्नल ग्रीन होने की जानकारी सामने आई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। जानकारी के अनुसार, 10वीं बटालियन एसएएफ की क्यूआरएफ कंपनी के जवान बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। फाटक के पास ट्रक को पटरी के बीच फंसा देखकर जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से अलग किया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जवानों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। गुड़ा फाटक क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी जारी है, जिसे यातायात

Damoh, Damoh | Aug 9, 2026

दमोह जिल में मानसून की बेरुखी से फसलों पर संकट, धान में पीली पड़ने और इल्ली लगने से किसानों की बढ़ी चिंता

दमोह। जिले में पिछले करीब 15 दिनों से बारिश थमने के कारण फसलों पर संकट गहराने लगा है। तेज धूप और नमी की कमी से कई खेतों में धान की फसल मुरझाकर पीली पड़ रही है। सिंचाई के साधन वाले किसान निजी संसाधनों से पानी तो दे रहे हैं, जबकि असिंचित क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। सोयाबीन और उड़द की फसलों में भी कीट प्रकोप की शुरुआत देखी जा रही है।

जिले में करीब 1.15 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन और 60 हजार हेक्टेयर में उड़द की बोवनी हुई है। मामले में आज शुक्रवार शाम 5 बजे अभाना निवासी किसान सत्यम कुमार ने बताया कि बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ रहा है। समय पर बारिश नहीं हुई तो बड़े रकबे में नुकसान हो सकता है।

वही कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बारिश होने पर फसलों की स्थिति पर नजर रखने की अपील की।

दमोह जिल में मानसून की बेरुखी से फसलों पर संकट, धान में पीली पड़ने और इल्ली लगने से किसानों की बढ़ी चिंता दमोह। जिले में पिछले करीब 15 दिनों से बारिश थमने के कारण फसलों पर संकट गहराने लगा है। तेज धूप और नमी की कमी से कई खेतों में धान की फसल मुरझाकर पीली पड़ रही है। सिंचाई के साधन वाले किसान निजी संसाधनों से पानी तो दे रहे हैं, जबकि असिंचित क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। सोयाबीन और उड़द की फसलों में भी कीट प्रकोप की शुरुआत देखी जा रही है। जिले में करीब 1.15 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन और 60 हजार हेक्टेयर में उड़द की बोवनी हुई है। मामले में आज शुक्रवार शाम 5 बजे अभाना निवासी किसान सत्यम कुमार ने बताया कि बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ रहा है। समय पर बारिश नहीं हुई तो बड़े रकबे में नुकसान हो सकता है। वही कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बारिश होने पर फसलों की स्थिति पर नजर रखने की अपील की।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

दमोह पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार गंभीर घायल; दो जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

दमोह। दमोह पन्ना रोड हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव स्थित प्रेमपुरा के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी रमेश अहिरवार, कुंज बिहारी, अशोक जैन और एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो से गढ़ाकोटा जा रहे थे। लुहारी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों घायल हो गए। रात करीब एक बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंज बिहारी और अशोक जैन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।

दमोह पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार गंभीर घायल; दो जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर दमोह। दमोह पन्ना रोड हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव स्थित प्रेमपुरा के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी रमेश अहिरवार, कुंज बिहारी, अशोक जैन और एक अन्य व्यक्ति स्कॉर्पियो से गढ़ाकोटा जा रहे थे। लुहारी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चारों घायल हो गए। रात करीब एक बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुंज बिहारी और अशोक जैन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी।

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026

बटियागढ़ के आदिवासी मुहल्ले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरौध में बिजली आफिस में विरोध करते सैकड़ों लोग, विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग...

बटियागढ़ के आदिवासी मुहल्ले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरौध में बिजली आफिस में विरोध करते सैकड़ों लोग, विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग...

Damoh, Damoh | Aug 8, 2026