हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट में नाले में मिले मीट के अवशेषों के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
बीती गुरुवार को ज्वालापुर स्थित बकरा मार्केट में लोगों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने नाले से मीट के अवशेष बरामद किए थे। मामले में शनिवार को ज्वालापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक अजय कुमार की ओर से यह मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है।