हरिद्वार: IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत वादी महिला को वारंट जारी होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला वारंटी को मोहल्ला मेहतान से गिरफ्तार किया है। महिला वारंटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज था। जिसमें कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। लेकिन आरोपी महिला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रही थी। आखिरकार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।