हरिद्वार: बोर्ड परीक्षा के दौरान हरिद्वार जनपद में 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, रोशनाबाद कार्यालय से एसएसपी ने जारी की चेतावनी
हरिद्वार जनपद में दस बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। बोर्ड परीक्षा के मध्यनगर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज चेतावनी जारी कर दी है। एसएसपी ने प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। परीक्षाओं के मध्यनजर उन्होंने जनपद के सभी थाना और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि यदि डीजे बजने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाए।