हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 6 से 19 मार्च तक होंगे इंटरव्यू, सिंहद्वार स्थित UKPSC ने दी जानकारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की शॉर्ट लिस्टिंग के बाद आखिरकार आयोग ने साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। तमाम अड़चनों के बाद यह तिथि घोषित की गई है। सिंहद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा है कि 6 से 19 मार्च तक यह सभी साक्षात्कार होंगे।