हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने खडखड़ी के जयराम आश्रम में चौपाल लगाकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के सिखाए तरीके
हरिद्वार में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के मामले के चलते आए दिन लोग इनका शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में SSP परमेंद्र डोभाल के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने खड़खड़ी के जयराम आश्रम में चौपाल का आयोजन किया और लोगों को साइबर क्राइम से निपटने के तरीके सिखाए। नगर कोतवाली पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी फोन कॉल या SMS के जवाब में कभी भी अपना पिन ना बताएं।