हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, सीआरपीसी 151 में किया चालान
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र से लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी जब तीनों आरोपी नहीं माने तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनका सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर दिया है।