कुंडा: कुंडा के मनगढ़ में जनसत्ता दल की बूथ समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
मनगढ़ में गुरुवार शाम 5 बजे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बूथ लेवल कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह 'पंकज' ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रतिमाह बैठक करने और गांवों की समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज कर पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने किया।