सागर नगर: सागर जिले में स्कूल-कॉलेज के पास से पान-तंबाकू की दुकानें हटेंगी, सरकारी भवन होंगे नशामुक्त
सागर जिले में नारकोटिक्स और अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू होगा सभी शासकीय भवन को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज के आसपास लगी पान तंबाकू गुटखा की दुकानों को हटाया जाएगा। यह निर्देश अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवओं की रोकथाम व बेहतर प्रबंधन की जिला स्तरीय समिति की बैठक मे सोमवार को दिए।