सागर नगर: सागर जिले में बैंक मित्रों ने बैंक प्रबंधकों पर अनावश्यक परेशान करने के लगाए आरोप
इन दिनों सागर जिले के बैंक मित्रों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और बेवजह उनकी आईडी बंद की जा रही है। यह आरोप बैंक मित्रों ने लगाए हैं,वही सोमवार को शाहगढ क्षेत्र के बैंक मित्र इकट्ठा होकर स्टेट बैंक के क्षेत्रीय बैंक कार्यालय पहुंचे। बैंक मित्रों का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान कर उनकी आइडिया बंद की जा रही है जिसकी पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती।