सागर नगर: रहली: दो पक्षों के विवाद के बाद नामदेव पक्ष ने एसपी को दिया ज्ञापन
रहली में 22 मई की रात को पंकज नामदेव और सतीश श्रीवास्तव के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।पंकज नामदेव की शिकायत पर पुलिस सतीश श्रीवास्तव के घर जांच करने गई थी जिस पर सतीश श्रीवास्तव ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। सोमवार को में पंकज नामदेव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपकर सतीश पर कार्यवाही की मांग की हैं।