सागर नगर: BCI मान्यता के बिना BTIRT कॉलेज ने करवा दिया B.A.LLB का पहला सेमेस्टर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
सागर के सिरोंजा स्थित बीटीआईआरटी कॉलेज के BTM डिपार्टमेंट के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए इकट्ठा होकर सोमवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और इसके बाद एसपी कार्यालय भी पहुंचे जहां ज्ञापन सौंप कर कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उक्त मामले में कॉलेज प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग की है।