सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में सांप के काटने से मासूम की मौत, मर्ग कायम
कैन्ट थाना में आने वाले पगारा में शुक्रवार में मासूम को घर में सांप ने काट लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि बीएमसी पुलिस चौकी से एक मृत मेमो प्राप्त हुआ था। जिमसें बताया गया था कि पगारा निवासी रामजी कटारे के साढ़े चार वर्षीय बेटे अंश को सांप ने काट लिया है ।