बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में अर्जुन राजभर ने भव्य स्वागत के बाद कहा, पिछड़ा वर्ग के भरोसे फिर सत्ता में आएगी भाजपा, सपा देखती रह जाएगी
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अर्जुन राजभर ने रविवार को 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के भरोसे भाजपा फिर प्रदेश की सत्ता में आएगी और सपा केवल सपना देखती रह जाएगी। उन्होंने शाम 5 बजे पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बलिया की सभी सात विधानसभा सीटों समेत पूरे पूर्वांचल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और