#बलिया भीषण #अग्निकांड ने छीन लिया था आशियाना, अब ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को मिला इंसानियत का सहारा! #बेल्थरारोड के छपिया हल्दीरामपुर में पिछले महीने हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच #समाजसेवी #कमालुद्दीन उस्मानी साहब की ओर से #कंबल वितरित किए गए। हर साल सर्दियों में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अग्निकांड पीड़ितों तक राहत पहुंचाई। समाजसेवी #कलीम फरसाटारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने जब पीड़ित परिवारों को कंबल सौंपे तो उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। यह पहल सिर्फ कंबल वितरण नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और इंसानियत का फर्ज निभाने की एक सराहनीय मिसाल बनी।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#HumanityFirst #SocialService #HelpingHands