#बलिया की #सियासत में #समाजवादी पार्टी के भीतर बड़ा सियासी घमासान! सात बार #सपा से टिकट पाने वाले सिकंदरपुर #विधायक एवं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी अब अपनी ही पार्टी के प्रदेश सचिव #जुबेरखान सोनू के निशाने पर हैं। जुबेर खान ने विधायक पर मुस्लिम समाज के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने, लेकिन समाज के सुख-दुख में साथ खड़े नहीं होने का गंभीर आरोप लगाया है। यहां तक कि उन्हें राजनीति से संन्यास लेकर घर बैठने की नसीहत दे डाली। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के कार्यक्रम में मुन्ना खान के कथित अपमान का मुद्दा भी उठाया। इतना ही नहीं, सपा प्रमुख #अखिलेश यादव से विधायक के खिलाफ #कार्रवाई की मांग करते हुए युवा मुस्लिम नेतृत्व को मौका देने की पैरवी की। आखिर अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इतने हमलावर क्यों हुए जुबेर खान सोनू? क्या बलिया सपा में मुस्लिम नेतृत्व और सम्मान को लेकर नई सियासी लड़ाई शुरू हो गई है?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SamajwadiParty #BalliaPolitics #UttarPradeshPolitics