शायरी के हर मिसरे पर गूंज उठी तालियां, गरीबों के नाम पैगाम सुन #विधायक #हंसू राम भी हुए मुरीद!
#बलिया: #बेल्थरारोड विधायक हंसू राम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम उस वक्त खास बन गया, जब लोकप्रिय #कवि एवं शायर #अरशद #हिंदुस्तानी ने अपनी दमदार आवाज और शानदार अंदाज में ऐसी गजल पेश की कि पूरी महफिल वाहवाही से गूंज उठी।
शायर ने अपने अल्फाजों में विधायक हंसू राम के व्यक्तित्व, जनसेवा और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को कुछ इस अंदाज में बयां किया।
"हंसू राम जी जमाने को रास्ता दिखाएंगे,
राह में मोहब्बत के ये दीए जलाएंगे। जिसका जमाने में नहीं है कोई साथी, उन गरीबों को ये गले लगाएंगे..."
इन पंक्तियों ने महफिल में ऐसा रंग जमाया कि श्रोता तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं सके। हर शेर पर खूब दाद मिली, वहीं विधायक हंसू राम भी शायर की इस शानदार प्रस्तुति के कायल नजर आए और उन्होंने खुले दिल से सराहना की।
जब अल्फाजों में हो मोहब्बत की मिठास और अंदाज में हो शायराना धार, तो महफिल का रंग ही कुछ और होता है!
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#HanshuRam #ArshadHindustani #BeltharaRoad