Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
adhimachali73
Chamba, Chamba
| Nov 21, 2026
MORE NEWS
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
बिलासपुर : गुग्गा मंदिर में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, श्रद्धालुओं ने लिया कैहलूरी धाम का आनंद #Bilaspur #TulsiVivah #ShaligramVivah #GuggaMandir #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
बिलासपुर : वार्षिक समारोह में बंबर ठाकुर ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश, मेधावी छात्र सम्मानित #Bilaspur #BambarThakur #AnnualFunction #SchoolAnnualFunction #DrugFreeHimachal #NashaMuktHimachal #Education #MeritoriousStudents #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
'हिमाचल ऑन सेल' पर सुक्खू का BJP को जवाब, बोले- आरोपों के समर्थन में कहां हैं दस्तावेज? शीतकालीन सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोप तो लगा रहा है, लेकिन उन्हें साबित करने के लिए कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मुख्यमंत्री ने वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में 401 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा करवाने का दावा किया। #SukhvinderSinghSukhu #HimachalOnSale #BJP #Congress #HimachalPolitics #WinterSession #Dharamshala #WildflowerHall #HimachalPradesh #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
पांगी में प्राकृतिक खेती के जौ उत्पादन को मिला बड़ा प्रोत्साहन, सरकारी खरीद में पांच गुना से अधिक उछाल 34 से बढ़कर 172 किसानों ने बेचा जौ, 2026 में 542.86 क्विंटल की सरकारी खरीद; किसानों को मिल रहा 80 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य चंबा, 21 नवंबर 2026। जनजातीय उपमंडल पांगी में प्राकृतिक खेती के तहत उत्पादित जौ की सरकारी खरीद में एक साल के भीतर पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किए जाने के बाद घाटी के किसानों का रुझान इस पारंपरिक फसल की ओर तेजी से बढ़ा है। सरकारी खरीद के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही दे रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में पांगी घाटी के 34 किसानों से कुल 99.74 क्विंटल प्राकृतिक रूप से उत्पादित जौ की खरीद की गई थी। उस दौरान किसानों को 60 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य के आधार पर लगभग 5.98 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं वर्ष 2026 में किसानों की भागीदारी बढ़कर 172 हो गई और कुल 542.86 क्विंटल जौ की सरकारी खरीद की गई। इस वर्ष किसानों को 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लगभग 43.43 लाख रुपये का भुगतान बनता है। इस तरह एक वर्ष में सरकारी खरीद की मात्रा में करीब 444 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि जौ बेचने वाले किसानों की संख्या भी 34 से बढ़कर 172 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बदली खेती की तस्वीर गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2025 को पांगी उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया था। इसी दौरान घाटी में प्राकृतिक तरीके से उत्पादित जौ के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की गई थी। वर्ष 2026 में प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करते हुए इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया। सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को अपनी पारंपरिक फसल का बेहतर मूल्य मिलने लगा है। इससे जौ की खेती अब केवल पारंपरिक जरूरत तक सीमित न रहकर किसानों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण साधन बनती जा रही है। कृषि विभाग और आत्मा परियोजना भी कर रहे जागरूक पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग और आत्मा परियोजना की ओर से किसानों को लगातार तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों को जीवामृत, प्राकृतिक खाद तैयार करने, फसलों के उचित प्रबंधन और प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस पहल से किसानों की रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ पारंपरिक फसलों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जौ के अलावा अन्य फसलों को भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से नकदी फसल के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : अमनदीप सिंह इस संबंध में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जौ का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के बाद घाटी के किसानों और बागवानों का प्राकृतिक खेती की ओर रुझान बढ़ा है। इससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का नया माध्यम भी तैयार हो रहा है। वहीं कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नायक ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभागीय स्तर पर तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक तरीके से जौ उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे सरकार की जौ खरीद योजना का लाभ उठा सकें। पांगी घाटी में जौ की सरकारी खरीद के बढ़ते आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि उचित समर्थन मूल्य और विभागीय मार्गदर्शन के माध्यम से पारंपरिक खेती को किसानों की आय से जोड़ने की दिशा में प्रयास आगे बढ़ रहे हैं।
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
चंबा महाविद्यालय में चार प्रमुख विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त, ABVP ने उठाई नियुक्तियों की मांग उच्चतर शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. सुनीता सिंह को सौंपा ज्ञापन, जल्द पद भरने की उठाई मांग चंबा, 21 नवंबर 2026। जिला चंबा के सबसे बड़े महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चंबा इकाई ने आवाज बुलंद की है। विद्यार्थी परिषद ने चंबा प्रवास पर पहुंचीं उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की निदेशक डॉ. सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। ABVP चंबा इकाई मंत्री यशिका राणा ने कहा कि चंबा महाविद्यालय जिले का सबसे बड़ा महाविद्यालय है, जहां जिला के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के सपने लेकर पहुंचते हैं। लेकिन महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समाजशास्त्र (Sociology), लोक प्रशासन (Public Administration), पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism & Mass Communication) तथा शारीरिक शिक्षा (Physical Education) विषयों के अध्यापक उपलब्ध नहीं हैं। इस समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद पहले भी महाविद्यालय के प्राचार्य और जिला प्रशासन के समक्ष मांग उठा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यशिका राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़ा यह गंभीर विषय है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग को इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। विद्यार्थी परिषद ने विभाग की निदेशक से मांग की कि चंबा महाविद्यालय में सभी संबंधित विषयों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जारीकर्ता: यशिका राणा मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026
जनता से सवाल 👇क्या आप दुवारा चुनना चाहेंगे जो विधायक आपके क्षेत्र का विकास नहीं कर पाया हो उसे दुवारा विधायक बनाना चाहेंगे 👉 इस पर आपकी की राय है कॉमेंट में बताएं
Chamba, Chamba | Nov 21, 2026