मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी (चंबा): मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने होनहार बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
#MinervaPublicSchool #Salooni #AnnualFunction #PrizeDistribution #ChambaNews #PahadiNews
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026