चाँदपुर मार्ग पर दो लोगों की निर्मम हत्या, युवक और अधेड़ को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी, आरोपी फरार, पुलिस जुटी जाँच में।
आलीराजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चाँदपुर मार्ग पर सोमवार सुबह पुलिया के पास दो व्यक्तियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मोरधी गांव के रहने वाले चमला और मोती की दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक समर वर्मा और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और आरोपियों की तलाश जारी है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #Alirajpur #CrimeNews #MPNews