औरंगाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पर विद्यालयों द्वारा शैक्षिक परिवहन पर जाने के बाद खर्च के भुगतान में हो रहे देरी को लेकर उन पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था। हालांकि यह आरोप निराधार पाया गया। एक विद्यालय के हेड मास्टर द्वारा विद्यालय परिभ्रमण को लेकर फंड भुगतान में हो रही देरी की शिकायत करते हुए डीईओ पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था। जो कि पूरी तरह से निराधार पाया गया। इस संबंध में डीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सारा भुगतान सरकार के स्तर से बैंक खाता में होता है। भुगतान में देरी पूरे बिहार की समस्या है। जिन शिक्षक ने यह आरोप लगाया था उनका कुछ और काम था। हालांकि मामला सुलझा लिया गया है। उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। क्योंकि काम व्यक्तिगत नहीं संस्थागत होते हैं।
#thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद #kutumba #अम्बा #deoaurangabad