प्रतापगढ़ उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी कुंडाल गांव में किसान केसर सिंह के कुएं में एक पैंथर गिर गया। खेत पहुंचे परिजनों को कुएं से आवाज सुनाई देने पर पैंथर का पता चला, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और समाजसेवी मुकेश कुमावत की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत, वनपाल प्रफुल्ल शर्मा व वनकर्मियों की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम और सर्प मित्र लालूराम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को सकुशल पिंजरे में बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि पैंथर का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे नियमानुसार जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सफलता से हुए रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और वन विभाग ने राहत की सांस ली।
#Pratapgarh #LeopardRescue #RajasthanForestDepartment #WildlifeRescue