प्रतापगढ़ धरियावद नगरपालिका के पहले चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के भी सभी 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है। प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क और सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटे हैं, हालांकि अब तक शहर के विकास का स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया है। पहली बार बन रही नगर पालिका के चुनाव में सड़क, सफाई, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की उम्मीद के साथ जनता प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रही है।
#Pratapgarh #RajasthanElection #BAPParty #BJP #Congress