प्रतापगढ़ ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने शनिवार को ननामा की भागल तिराहे पर कार्रवाई करते हुए एक मारुति डिजायर कार से 51 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 7.65 लाख रुपये है। नाकाबंदी देखकर भाग रही कार का पीछा कर पुलिस ने चालक रवि उर्फ रविंद्र विश्नोई (निवासी फिंच, जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में 3 कट्टों में डोडाचूरा मिला। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन व थानाधिकारी देवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#PratapgarhPolice #OperationTrinetra #NDPSAct #DrugBust #RajasthanPolice